रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर भड़के गुरु रहमान, खान सर को लेकर कहने लगे ये बात!
Prince Yadav Death Case: रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर पटना के शिक्षक गुरु रहमान ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने बिहार में कोचिंग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 2010 के कोचिंग एक्ट को लागू करने और खान सर पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. जानिए गुरु रहमान ने पूरे विवाद और प्रिंस यादव की मौत को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

प्रिंस यादव की मौत पर भड़के गुरु रहमान
बिहार की राजधानी पटना के कोचिंग जगत में चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब एक बेहद दुखद मोड़ ले चुकी है. रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अब पटना के तमाम शिक्षक एकजुट होकर रोशन आनंद के समर्थन में उतर आए हैं. इस पूरी घटना को लेकर और खान सर के खिलाफ पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान ने खुलकर अपनी बात रखी है और बिहार सरकार से कोचिंग माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है. रोशन आनंद को जेल से बेल तो मिल गई है, लेकिन यह राहत तब आई जब उनके भाई की मौत हो चुकी थी, जिससे उनके पैतृक घर सहरसा में मातम पसरा हुआ है.