'बिहारी हो, तुम्हारी भाषा समझ नहीं आती', गुरुग्राम में भोजपुर के आदित्य को बेरहमी से पीटा...अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग!

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में बिहार के भोजपुर निवासी आदित्य राज पांडे को सिर्फ बिहारी लहजे में हिंदी बोलने पर बेरहमी से पीटा गया. आरोपियों ने भाषा का मजाक उड़ाते हुए युवक पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar Youth Assaulted in Gurgaon
गुरुग्राम में बिहार के युवक की बेरहमी से पिटाई(तस्वीर-AI)
google news

हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने आधुनिकता के दावों के बीच क्षेत्रवाद और भाषाई नफरत के काले सच को एक बार फिर उजागर कर दिया है. चमचमाती साइबर सिटी और ऊंची-ऊंची इमारतों वाले इस शहर में बिहार के एक कामकाजी युवक को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि आरोपियों को उसका बिहारी लहजा और हिंदी भाषा समझ नहीं आ रही थी. आरोपियों ने युवक को तब तक थप्पड़ और घूंसे मारे जब तक कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश नहीं हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.