नाव हादसा: ‘बच्चों को बचाने नदी में कूदा, वे मेरे ऊपर चढ़ गए’, डोमन राय ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती
हाजीपुर नाव हादसे के चश्मदीद डोमन राय ने बताया कैसे बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे. जानिए हादसे के दौरान उनके परिवार के साथ क्या हुआ.
ADVERTISEMENT

eyewitness Hajipur boat accident
बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे की भयावह तस्वीर अब चश्मदीदों की जुबानी सामने आ रही है. हादसे के चश्मदीद डोमन राय ने बताया कि इस दुर्घटना में उनका अपना परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उनके परिवार के कई बच्चे भोज खाने के लिए नदी पार गए थे. लौटने के दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही डोमन राय नदी की ओर दौड़े और बच्चों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. लेकिन बच्चों को बचाने की कोशिश में उनकी अपनी जान भी खतरे में पड़ गई.
