हाजीपुर नाव हादसा: बच्चों को खोने वाली मां की चीख सुनकर भावुक हुईं DM वर्षा सिंह
हाजीपुर नाव हादसे में बच्चों को खोने वाली मां DM वर्षा सिंह से लिपटकर रोने लगी. जानिए वैशाली नाव हादसे, रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन पर उठे सवालों की पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Hajipur Boat Hadsa
बिहार के वैशाली जिले में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. गंगा नदी में नाव पलटने की इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल है. हादसे में अपने बच्चों को खोने वाली एक मां का दर्द उस वक्त सामने आया, जब वह वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी. मां की बेबसी और उसकी आंखों से छलकते आंसुओं ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया. ‘अब मेरे पास कुछ नहीं बचा’ मां के इन शब्दों में अपनों को खोने का दर्द साफ झलक रहा था. अपने कलेजे के टुकड़ों को खोने वाली मां डीएम के सामने अपनी पीड़ा बयां करती रही. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी गमगीन माहौल देखने को मिला.
