BPSC टीचर पर अफेयर के आरोप के बीच नई कहानी पता चली, पति के साथ बीच सड़क ड्रामे में पुलिसकर्मी का बयान चर्चा में

BPSC Teacher Affair Case: वैशाली के हाजीपुर में BPSC टीचर गुंजन कुमारी पर पति ने अफेयर और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बीच सड़क हुए हाई वोल्टेज ड्रामे, पुलिसकर्मी और महिला शिक्षक की बहस, कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश की एंट्री और बेटे के बयान ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला, कैसे जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया और फिर परिवार टूटने की कहानी क्यों बनी सुर्खियां.

ADVERTISEMENT

BPSC Teacher Affair Case
BPSC Teacher Affair Case
Google CTA

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति-पत्नी और 'वो' का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर जगह एक ही बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कैसे एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह अब बिखर चुका है. दरअसल यहां पति ने अपनी पत्नी जो कि BPSC टीचर है, उस पर धोखा देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है. पति ने दावा किया है कि उसने पत्नी को पढ़ाने के लिए अपनी जमीन बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार और बेटे को छोड़ दिया, फिर अपने प्रेमी संग रहने लगी. इसी मामले में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी और गुंजन आपस में बहस कर रहे हैं और बुखार छुड़ा की बात कहती है. साथ ही गुंजन के बेटे ने भी नई कहानी बताई है.