'संविधान के कौन से अनुच्छेद में...', प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो बौखला उठी पत्नी, बीच सड़क ड्रामे का वीडियो आया सामने

Bihar Teacher Affair Case: हाजीपुर में BPSC टीचर पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद में अब नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है. वहीं पति का दावा है कि उसने जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगते ही वह परिवार छोड़कर कथित प्रेमी के साथ रहने लगी. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Bihar Teacher Affair Case
Bihar Teacher Affair Case
google news

बिहार के हाजीपुर से सामने आए पति-पत्नी और कथित प्रेमी 'वो' की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पत्नी जो कि BPSC टीचर है, उस पर पति ने कई गंभीर आरोप लगाए है और इलाके में मामले की खूब चर्चा हो रही है. पति ने दावा किया कि उसने अपने पैतृक जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया लिखाया, लेकिन नौकरी मिलते ही वह परिवार और 10 साल के बेटे से अलग होकर अपने प्रेमी साथ रहने लगी. इसके साथ ही पति ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालात में पकड़ा तो वह उस पर ही चिल्लाने लगी. अब इस मामले में पत्नी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पति पर ही चीख रही है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.