यादवों के गढ़ रेवाड़ी में हारे लालू यादव के दामाद चिरंजीव, ठोक रहे थे डिप्टी CM की कुर्सी पर दावा!

Haryana Election Rewari Seat Result: 2019 के चुनाव में चिरंजीव राव ने इस सीट से सिर्फ 1,317 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने बड़ी बढ़त के साथ उन्हें हरा दिया. इससे चिरंजीव को अपनी जीती हुई सीट गंवानी पड़ी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Election Rewari Seat Result: रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने चिरंजीव राव को 28,769 वोटों से हराया. चिरंजीव को जहां 54,978 वोट मिले, वहीं लक्ष्मण सिंह यादव ने 83,747 वोट हासिल किए.