क्या वाकई खेसारी लाल यादव ने आरजेडी जॉइन कर लिया? जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के आरजेडी में शामिल होने की खबरें फैन पेज के कारण फैलीं, लेकिन यह दावा झूठा निकला. खेसारी ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार किया है और पत्नी चंदा देवी की संभावित एंट्री की बात कही है.

ADVERTISEMENT

खेसारी लाल
खेसारी लाल
google news

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर इन दिनों बड़ी खबरें और चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव आरजेडी (राष्ट्रवादी जनता दल) में शामिल हो गए हैं. ये पोस्ट रोहिणी आचार्य के नाम से सामने आई है, जिसमें खेसारी लाल यादव का आरजेडी परिवार में स्वागत किया गया है.