पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही किया टाटा बाय-बाय
Gaya viral News: यह मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का है. मिथलेश कुमार की शादी वर्ष 2017 में झारखंड की एक लड़की से हुई. शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहा. इसी बीच पत्नी प्रीति कुमारी को 2021 में बीएमपी में नौकरी लग गई. नौकरी लगने के बाद पत्नी अपने पति से धीरे धीरे दूरी बढ़ाने लगी. पहले फोन उठाना बंद कर दी और फिर पूरी तरह से बात करना बंद कर दिया.
ADVERTISEMENT

Gaya viral News: एक शख्स ने अपनी पत्नी को मेहनत मजदूरी करके पढ़ाया लिखाया लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को कर दिया टाटा-बाय-बाय. वैसे कौन किसके साथ रहेगा ये व्यक्तिगत मसला है लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचे तो खबर बन ही जाती है. पीड़ित पति की ऐसी गुहार की आप भी एक दफा सोचने को मजबूर हो जाएंगे.