Railway News: भारतीय रेलवे की नई सुविधा से बदलेगा सफर, अब स्टेशन से सीधे घर छोड़ेगी टैक्सी; जानें क्या है 'रेल वन' का नया अपडेट

भारतीय रेलवे अपनी सुपर ऐप 'रेल वन' के जरिए यात्रियों को ट्रेन टिकट के साथ ही घर तक के लिए टैक्सी बुक करने की नई सुविधा देने जा रहा है. इस 'डोर-टू-डोर' सेवा के लिए रेलवे 'भारत टैक्सी' के साथ साझेदारी करेगा, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही सुरक्षित और किफायती परिवहन की सुविधा मिलेगी.

ADVERTISEMENT

इंडियन रेलवे
इंडियन रेलवे
google news

भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों के लिए सफर को और भी आसान और आरामदायक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है. अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो या टैक्सी ढूंढने के लिए स्टेशन के बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. रेलवे अपनी सुपर ऐप 'रेल वन' (Rail One) के जरिए अब 'डोर-टू-डोर' कनेक्टिविटी की सुविधा देने की तैयारी में है.