Sakshi Jha Controversy: मर्दों पर को बताया बेकार तो सस्पेंड हो गई साक्षी झा, जानें इस दावे का सच
'इंडियास गॉट लेटेंट' शो में परिवार और बिहारी मर्दों पर विवादित व हिंसक टिप्पणी करने के बाद साक्षी झा सोशल मीडिया पर चौतरफा घिर गई हैं, जहां जजों ने उन्हें शून्य अंक दिए.
ADVERTISEMENT

साक्षी झा और समय
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो 'इंडियास गॉट लेटेंट' के नए सीजन में दिए गए अपने विवादित बयानों को लेकर चौतरफा विवादों में घिर गई हैं. शो के मंच पर अपनी प्रस्तुति के दौरान साक्षी ने खुद को 'मैन हेटर' (पुरुषों से नफरत करने वाली) बताया. उन्होंने न सिर्फ सामान्य रूप से पुरुषों पर टिप्पणी की, बल्कि अपने ही परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है.
