शादी के बाद युवती को सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, प्रेमी मिलने पहुंचा ससुराल तो लोगों ने किया कुछ ऐसा की अब हो रही चर्चा!

Bihar Viral Love Story: बिहार के सारण जिले में शादीशुदा युवती को इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हो गया. प्रेमी जब मिलने युवती के ससुराल पहुंचा तो दोनों रंगेहाथ पकड़े गए. पहले युवक की पिटाई हुई और फिर पंचायत के फैसले के बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी. जानिए सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रेम कहानी का पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Instagram Love Affair
Instagram Love Affair
google news

कहते है ना इंसान को जब प्यार होता है तो अपने प्यार को पाने के लिए वह सारी सीमाएं लांघ देता है. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार के सारण में देखने को मिला, जहां एक शादीशुदा युवती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया. धीरे-धीरे प्यार इतना गहरा होते गया कि युवती ने युवक को मिलने के लिए ससुराल में ही बुला लिया, लेकिन दोनों को युवती के ससुराल वालों ने रंगेहाथ पकड़ लिए. ससुराल वालों ने तो पहले प्रेमी की जमकर पिटाई की और फिर गांव वालों की मौजूदगी में कुछ ऐसा कर दिया कि अब इलाके में मामले की खूब चर्चा हो रही है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.