तेजस्वी यादव को लगने वाला है एक और झटका? आई पी गुप्ता ने भाजपा को लेकर ऐसा क्या कहा कि वीडियो हो रहा वायरल!
IP Gupta viral video: बिहार की सियासत में महागठबंधन के सहयोगी IIP के मुखिया आईपी गुप्ता ने हलचल तेज कर दी है. आईपी गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा की सरकार बनने का दावा और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे है. इसके बाद ही उनके पाला बदलने के कयास तेज हो गए है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Bihar political news
बिहार की राजनीति इस वक्त पूरी तरह से गरमाई हुई है. जिस तरह से पहले NDA ने महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में हराया और फिर अपनों की वजह से ही महागठबंधन राज्यसभा चुनाव में हारी, यह कहा जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कोई बड़ा खेला हो सकता है. इसी बीच महागठबंधन के सहयोगी दल IIP के मुखिया और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आने वाली भाजपा सरकार की जमकर तारीफ कर रहे है. उनके इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. आइए विस्तार से जानते है उन्होंने क्या-कुछ कहा है और साथ ही बिहार के सियासी उठापटक की मौजूदा तस्वीर.