IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा बड़ा इनाम, झारखंड स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर; मंत्री का बड़ा ऐलान

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार सम्मानित करेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर वैभव की असाधारण प्रतिभा की सराहना की.

ADVERTISEMENT

वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
google news

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज इन दिनों हर तरफ सुनाई दे रही है. क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर आम खेल प्रेमियों तक, हर किसी की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का ही नाम है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने जिस आक्रामकता और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों की धुनाई की, उसने पूरे देश को प्रभावित किया है. हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन वैभव ने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. इसी बीच, इस युवा सनसनी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है.