"हमें बहू मंजूर है..." ईशान किशन की शादी पर दादा का बड़ा खुलासा, बताया किससे शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर

Ishan Kishan Wedding: ईशान किशन के दादा ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है और कहा है कि परिवार को उनकी पसंद मंजूर है. माना जा रहा है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद यह स्टार क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध सकता है.

ADVERTISEMENT

ईशान किशन
ईशान किशन
Google CTA

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. काफी लंबे वक्त से मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस पर ईशान के परिवार की तरफ से बड़ी मुहर लग गई है. ईशान के दादा अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में अदिति संग उनके रिश्ते को स्वीकार करते हुए शादी के संकेत दिए हैं.