जहानाबाद DM का अनोखा अंदाज: राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला अधिकारियों संग लगाई रेस, दिया फिटनेस का संदेश
Jehanabad DM Chiring Wai Bhutia: राष्ट्रीय खेल दिवस पर जहानाबाद की जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने विभाग की महिला अधिकारियों और खिलाड़ियों संग ट्रैक पर रेस लगाई.
ADVERTISEMENT

जहानाबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला. जिले की कमान संभाल रहीं जिलाधिकारी (DM) छिरिङ वाई भूटिया ने पारंपरिक प्रशासनिक प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ते हुए खुद खेल के मैदान में उतरने का फैसला किया. उन्होंने न केवल कार्यक्रम का उद्घाटन किया, बल्कि खेल परिसर में मौजूद विभाग की महिला अधिकारियों और खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स ट्रैक पर रेस लगाई.
