मोबाइल खरीदने निकली राखी...मंदिर में जाकर अपनी रिश्ते की बहन BPSC टीचर नयनश्री से कर ली शादी, फिर पता चली जेंडर चेंज वाली कहानी

बिहार के जमुई में एक अनोखा मामला सामने आया है. BPSC शिक्षिका नयनश्री ने अपनी फुफेरी बहन राखी से शादी की, जिसने छह महीने पहले जेंडर ट्रांजिशन कराकर राहुल का रूप लिया. दोनों के प्रेम संबंध और विवाह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ममेरी और फुफेरी बहनों ने आपस में ही कर ली शादी.
Google CTA

जमुई में इस वक्त दो परिवारों के बीच हंगामा मचा है. ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं. यूं कहें तो दोनों परिवार सगे भाई और बहन का है. बवाल इसलिए मचा है क्योंकि भाई की लड़की ने बहन के जेठ की लड़की से मंदिर में जाकर चुपके चोरी शादी रचा ली है. भाई की लड़की नयनश्री BPSC टीचर है जो 22 साल की है. इसी उम्र में बहन के जेठ की लड़की राखी है. दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है. दोनों रिश्ते में ममेरी और फुफेरी बहन हैं. परिवार के लोग तब और चौंक गए जब पता चला कि राखी ने दिल्ली जाकर जेंडर चेंज करा लिया है और वो अब राहुल बन चुकी है.