Jamui Case के बाद Samrat Choudhary का पुराना बयान वायरल, विपक्ष ने पूछा- अब इस्तीफा कब देंगे?

Jamui Case के बाद CM सम्राट चौधरी का रात 12 बजे वाला पुराना बयान फिर वायरल है. रोहिणी आचार्य समेत विपक्षी नेताओं ने बयान के आधार पर इस्तीफे की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Jamui Case
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार
Google CTA

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. घटना को लेकर विपक्षी दल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच सम्राट चौधरी का सितंबर 2025 का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रात के समय गांव में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया था. इस पुराने बयान को आधार बनाकर आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य समेत विपक्ष के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है. हालांकि, यह मांग विपक्षी नेताओं की राजनीतिक प्रतिक्रिया है, जबकि जमुई मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई अलग स्तर पर जारी है.