शाम को राशन लेने दुकान गई 7 साल की मासूम, अर्धनिर्मित मकान में मिली लाश
बिहार के जमुई में राशन खरीदने दुकान गई 7 साल की मासूम बच्ची का शव अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री से बरामद हुआ. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

बिहार के जमुई जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जमुई सदर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की शाम घर का राशन लेने दुकान निकली एक 7 साल की मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई. परिजनों और पूरे मोहल्ले की रात भर की खोजबीन के बाद अगले दिन शनिवार की सुबह उसका शव एक सुनसान अर्धनिर्मित मकान परिसर से बरामद हुआ. बच्ची का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.
