जमुई कांड: एनकाउंटर के बाद इस हालत में दिखा आरोपी नंदन यादव, अस्पताल से सामने आया VIDEO
Jamui Nandan Yadav Encounter: जमुई एनकाउंटर मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद आरोपी का अस्पताल पहुंचने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस की सख्त निगरानी में नजर आ रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

एनकाउंटर में घायल नंदन यादव का अस्पताल से वीडियो आया सामने
Jamui Nandan Yadav Encounter: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एंनकाउंटर कर दिया है. इस दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच अब मुठभेड़ में घायल नंदन यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान आराेपी का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें पुलिस टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में आरोपी लंगड़ाकर चल रहा है. फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. वहीं, अब पूरे मामले की जांच जारी है.
