बिहार के जमुई में शर्मनाक घटना पर सख्त एक्शन: नाबालिग का वीडियो शेयर करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज
बिहार के जमुई में नाबालिग से अभद्रता का वीडियो वायरल करने और पहचान उजागर करने पर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर FIR दर्ज. पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, SIT का गठन। पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से बदसलूकी और छेड़खानी के मामले में पुलिस प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. घटना का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के जुर्म में साइबर थाने में 120 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को शिकंजे में ले चुकी है.
