जमुई से आई एक और प्रेम कहानी, पुराने प्रेमी से मिली एक बच्चे की मां, फिर देखते-देखते दोनों एक हो गए
Jamui New Love Story: जमुई से एक और लव स्टोरी वायरल. शादीशुदा महिला ने पुराने प्रेमी से की शादी, 1 साल के बच्चे की मां ने छोड़ा पति, वायरल हुआ मंदिर में शादी का वीडियो.
ADVERTISEMENT

जमुई में पुराने प्रेमी से शादी करती महिला की तस्वीर
Jamui New Love Story: बिहार का जमुई जिला हाल के दिनों में खूब चर्चा में है. यहां चाची-भतीजे की लव-स्टोरी ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फिलहाल ये मामला अभी नरम भी नहीं पड़ा था कि एक और प्रेम कहानी सामने आई है. चौंकाने वाली बात ये है कि मामला भी जमुई जिले है. यहां एक युवक और युवती के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक नहीं बल्कि दो बार सच्चे प्यार में पड़ गए. प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी और उसका 1 साल का बच्चा भी है. लेकिन अभी उसने अपने पति को छोड़कर अपने से 5 साल छोटे प्रेमी संग वापस शादी रचा ली है. फिलहाल इनके शादी का वीडियो भी सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते है इस प्रेम-प्रसंग की पूरी कहानी?