जमुई में सड़क पर लड़की से बदसलूकी..प्राइवेट पार्ट टच किया, SP बोले- आरोपियों की पहचान हुई

जमुई में नाबालिग प्रेमी जोड़े से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि पीड़ितों का बयान दर्ज कर FIR की गई है और आरोपियों की पहचान हो चुकी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है, वहीं महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के जमुई में नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर उनका बयान दर्ज किया है. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है.