Jamui Case. गिरफ्तारी के बाद अब सजा की तैयारी, 15 से 20 दिन में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने स्पीडी ट्रायल की तैयारी तेज कर दी है। डीएसपी दीप्ति मोनाली और डीडीसी शिप्रा चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है और 15 से 20 दिनों में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने और एआई से वीडियो बनाकर मामले को जातिगत रंग देने के आरोप में भी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन ने अगला लक्ष्य तय कर दिया है. प्रशासन की कोशिश है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े और मामले को स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाए. इसके लिए अगले 15 से 20 दिनों के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.