अनंत सिंह ने जिस अनुज सिंह को दिया समर्थन, प्रशांत ने उन्हें दिया जनसुराज से टिकट
बिहार MLC Election 2026 के लिए जन सुराज ने तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

बिहार विधान परिषद के आगामी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने गुरुवार को तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. इनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा शामिल हैं. इन तीन नामों के ऐलान के साथ ही जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की सभी आठ शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं.
