नीरज के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनंत सिंह तलब, JDU ऑफिस में घंटों चली बैठक.. जाते-जाते भी नहीं बोले ‘छोटे सरकार’

JDU में मोकामा विधायक अनंत सिंह और MLC नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर पार्टी ने अनंत सिंह को प्रदेश कार्यालय बुलाया. ‘नीरज को नहीं जिताऊंगा’ वाले बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने के लिए बैठक हुई. मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री श्रवण कुमार और वरिष्ठ नेता संजय गांधी भी मौजूद रहे. बैठक के बाद अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली, जबकि नीरज कुमार ने दावा किया कि अनंत सिंह उनके समर्थन में हैं. अब सवाल है कि क्या ‘छोटे सरकार’ वाकई नीरज कुमार के साथ खड़े हैं या JDU के भीतर बगावत की आग अभी शांत नहीं हुई है?

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार के बीच शुरू हुआ विवाद अब पार्टी नेतृत्व के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच सामने आए मतभेद को खत्म करने के लिए सोमवार को JDU प्रदेश कार्यालय में सुलह की बैठक बुलाई गई. बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे, लेकिन बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह की चुप्पी ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया कि क्या पार्टी के भीतर सचमुच सबकुछ ठीक हो गया है?