बिहार चुनाव के लिए जदयू ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, 57 उम्मीदवारों में अनंत सिंह का भी नाम, देखें पूरी लिस्ट

JDU First candidate List: बिहार चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. अनंत सिंह को भी मिला टिकट. देखें कौन-कौन बना नीतीश कुमार का उम्मीदवार.

ADVERTISEMENT

जेडीयू ने पहली लिस्ट जारी की
जेडीयू ने पहली लिस्ट जारी की
google news

JDU First candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में भारी गहमागहमी के बीच जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आखिरकार जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम मौजूद है. साथ ही चिराग पासवान जिन 4 सीटों पर दावा कर रहे थे उन सीटों पर भी जेडीयू ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है.