निशांत कुमार के लिए JDU का मेगा प्लान, वाराणसी से होगी राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री
नीतीश कुमार के बाद बेटे निशांत कुमार को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने के लिए JDU ने बड़ा प्लान बनाया है. वाराणसी दौरे से यूपी चुनाव साधने और एनडीए में दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है.
ADVERTISEMENT

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सम्राट चौधरी कैबिनेट में बेटे निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद, अब निशांत को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर एक्शन मोड में दिख रहे निशांत कुमार को अब बिहार की सीमाओं से बाहर एक बड़े नेता के रूप में पेश करने का प्लान JDU (जनता दल यूनाइटेड) ने तैयार किया है.
