जहानाबाद की DM ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील, स्कूल की अव्यवस्था पर लगाई फटकार
जहानाबाद की DM छिरिड़ वाई भूटिया ने मखदुमपुर स्कूल में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाया और गुणवत्ता जांची. निरीक्षण में कम उपस्थिति और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई.
ADVERTISEMENT

jehanabad dm
जहानाबाद की जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में डीएम स्कूल के बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाती नजर आ रही हैं. उन्होंने बच्चों के साथ भोजन करने के साथ-साथ खाने की गुणवत्ता भी परखी और स्कूल की दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यह पूरा मामला मखदुमपुर स्थित मध्य विद्यालय का है, जहां 6 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई से लेकर स्कूल में मिलने वाले भोजन तक के बारे में जानकारी ली.
