झारखंड बनेगा टेक-लीडर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वैश्विक दिग्गज कंपनियों के साथ B2G बैठक संपन्न
झारखंड को तकनीकी नवाचार और AI आधारित सुशासन का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में Google, Microsoft और IBM जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ एक महत्वपूर्ण B2G बैठक संपन्न हुई. जानें झारखंड विजन 2050 और डिजिटल परिवर्तन की पूरी योजना.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने एआई (AI) आधारित सुशासन और डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. 'विजन 2050' के तहत आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ एक महत्वपूर्ण बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक संपन्न हुई. इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड को देश में नवाचार और आधुनिक तकनीक का अग्रणी राज्य बनाना है.
