CM हेमंत सोरेन दिल्ली में पेश करेंगे राज्य का 'डिजिटल रोडमैप', रांची IT पार्क और AI पॉलिसी 2026 पर लगेगा दिग्गजों का मेला
CM हेमंत सोरेन दिल्ली में झारखंड का डिजिटल रोडमैप और ड्राफ्ट AI पॉलिसी 2026 पेश करेंगे. 100 एकड़ में फैले रांची आईटी पार्क और एआई आधारित सुशासन (CM-DIP) से राज्य में आएगा बड़ा निवेश.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया X से.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी निवेश के क्षेत्र में झारखंड अब राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. आगामी 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026' में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य का विजनरी 'डिजिटल रोडमैप' पेश करेंगे. इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के सामने झारखंड की आईटी (IT), आईटीईएस (ITeS) और एआई (AI) से जुड़ी भावी विकास रणनीतियों को रखा जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड को देश के एआई मानचित्र पर सुशासन और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है.
