JPSC-JSSC धांधली पर Hemant Soren सरकार और छात्रों के बीच हाई-लेवल बैठक, क्या खत्म होगा आंदोलन?
JPSC-JSSC धांधली पर हेमंत सोरेन सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच 1 घंटे की बैठक. वार्ता सकारात्मक, सरकार ने मांगे भेजने के लिए जारी की ईमेल आईडी.
ADVERTISEMENT

Jharkhand Student Protest
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों तथा हेमंत सोरेन सरकार के बीच गतिरोध पिघलता नजर आ रहा है. रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में शनिवार को सरकार की उच्चस्तरीय मंत्रियों की समिति और 'JPSC JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच' के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच 1 घंटे लंबी अहम बैठक हुई.
