विज़न 2050: झारखंड में वैश्विक निवेश और विकास को गति देने के लिए दिल्ली में 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' आज से शुरू

झारखंड विज़न 2050 को गति देने के लिए नई दिल्ली में 8-9 जुलाई को 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आयोजन. सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में आईटी, एआई, उद्योग और पर्यटन नीतियों के ड्राफ्ट होंगे जारी, बड़े औद्योगिक घरानों के साथ होंगे MoU.

ADVERTISEMENT

NewsTak
'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में.
Google CTA

'झारखंड विज़न 2050' के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने और राज्य में वैश्विक निवेश को रफ्तार देने के लिए झारखंड सरकार आज से देश की राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आयोजन कर रही है. 8 और 9 जुलाई 2026 को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड को औद्योगिक निवेश, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है.