झारखंड में टेक्सटाइल और JIIPP नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में दिल्ली में जुटेगा उद्योग जगत

झारखंड सरकार ने टेक्सटाइल और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP) 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. 9 जुलाई को दिल्ली में CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाले नेशनल कंसल्टेशन में देश के बड़े उद्योगपति जुटेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम हेमंत सोरेनक के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

झारखंड को देश का प्रमुख औद्योगिक हब बनाने और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. उद्योग निदेशालय ने ‘झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति 2026’ और ‘झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP) 2026’ का ड्राफ्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. सरकार ने इन दोनों महत्वाकांक्षी नीतियों को अंतिम रूप देने से पहले उद्योग जगत के विशेषज्ञों, हितधारकों (Stakeholders) और आम जनता से उनके सुझाव और फीडबैक मांगे हैं.