JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, FRO के लिए 25 लाख तो ACF पद के 35 लाख की डील!

JPSC भर्ती घोटाले की जांच में अभय तिवारी ने CID के सामने कई बड़े दावे किए हैं. उसने 11वीं से 13वीं परीक्षा में पैसे लेकर इंटरव्यू नंबर बढ़ाने की बात बताई. FRO और ACF पदों के लिए लाखों की डील और 20 अभ्यर्थियों से 5.80 करोड़ रुपये लेने का दावा किया गया है.

ADVERTISEMENT

JPSC
JPSC
Google CTA

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC भर्ती घोटाले की जांच में CID के सामने कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा के अलावा 11वीं से 13वीं परीक्षा में भी गड़बड़ी हुई थी. उसके मुताबिक, इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों से पैसे लिए गए थे.