मांग में सिंदूर, आंखों में नमी और दर्द भरा गाना!.... पवन सिंह की याद में इमोशनल हुईं ज्योति सिंह ? वीडियो हुआ वायरल,

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया है. मांग में सिंदूर और चेहरे पर उदासी लिए ज्योति सिंह इस वीडियो में पुराने दिनों को याद करती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस एक बार फिर दोनों के साथ आने की दुआ कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh Jyoti Singh News
Pawan Singh Jyoti Singh News
google news

Pawan Singh Jyoti Singh News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत की दहलीज तक पहुंच चुका है. हालांकि, इस तनातनी के बीच ज्योति सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है. ज्योति सिंह का यह पोस्ट साफ इशारा कर रहा है कि वह आज भी अपने पति पवन सिंह को बेहद याद करती हैं.