'मैं डरपोक नहीं हूं..मैदान नहीं छोड़ूंगी', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव के संकेत
काराकाट से चुनाव हारने के बावजूद ज्योति सिंह ने राजनीति न छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है.
ADVERTISEMENT

Jyoti Singh
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. काराकाट सीट से चुनाव हारने के बावजूद ज्योति सिंह ने कहा कि वे राजनीति का मैदान नहीं छोड़ेंगी और आगे फिर से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी उतरने का संकेत दिया है.