Bhojpuri News: खेसारी लाल के गाने को 'पतिदेव' पवन सिंह का बताकर फंसीं ज्योति सिंह, बुरी तरह ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अनजाने में खेसारी लाल यादव के गाने को पवन सिंह का बता दिया, जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. ज्योति ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उन्हें जानकारी नहीं थी और ट्रोलर्स को उनकी निजी जिंदगी पर कमेंट न करने की नसीहत दी.
ADVERTISEMENT

पवन सिंह- ज्योति सिंह
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई अदालती मामला नहीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया ट्रोलिंग है. दरअसल, ज्योति सिंह ने हाल ही में एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनजाने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने को अपने पति पवन सिंह का बता दिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया.