पवन सिंह से रिश्तों में दूरी के बीच IVF सेंटर पहुंचीं ज्योति सिंह, जल्द बनेंगी मां
पवन सिंह संग रिश्ते में तल्खी और कोर्ट में चल रहे तलाक केस के बीच ज्योति सिंह का बड़ा फैसला! IVF सेंटर पहुंचीं ज्योति ने कहा- 'मैं भी मां बनना चाहती हूं, जरूरत पड़ी तो जरूर लूंगी IVF का सहारा'।
ADVERTISEMENT

भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावरस्टार' पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद किसी से छिपा नहीं है. दोनों की शादी के 8 साल हो चुके हैं और कोर्ट में तलाक का मामला पेंडिंग है. लेकिन इस कड़वाहट और अनिश्चितता के बीच ज्योति सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक और बड़ा फैसला सुनाया है.
