'शादी का दिया झांसा, वीडियो कॉल पर लिया अश्लील फोटो', खेसारी पर काजल राघवानी के गंभीर आरोप

Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने बताया कि, खेसारी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए काजल ने बताया कि, वो कई लड़कियों को ये सब सुना-सुना कर झांसे में लेते हैं वीडियो कॉल करते हैं और अश्लील फोटों स्क्रीनशॉट लेते हैं. 

ADVERTISEMENT

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav
Google CTA

Khesari Lal Yadav: 'पहले शादी का झांसा दिया, वीडियो कॉल पर लिए लड़कियों के न्यूड फोटों' खेसारी लाल यादव पर लगे इन आरोपों के बाद सनसनी मच गई है. भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव खूब सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने गाने को लेकर कभी अपनी फिल्मों को लेकर. हालांकि इस बार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं विवादों को लेकर. खेसारी लाल यादव पर भोजपुरी की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी ने गंभीर आरोप लगाएं हैं. काजल ने अपने और खेसारी के रिश्तों को लेकर खुलकर सामने आ चुकी हैं और खेसारी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. काजल ने खेसारी को लेकर जो कहा है उससे भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल मचना तय माना जा रहा है.