Exclusive: काजल राघवानी का खेसारी लाल पर गंभीर आरोप, अपने बेडरूम के CCTV से लड़कियों की बनाते हैं...वीडियो

बिहार Tak से बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने कहा कि खेसारी लाल यादव से उन्हें जान का खतरा है. उन्हें लगातार धमकी मिल रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

काजल राघवानी ने बिहार Tak के साथ खास बातचीत में खेसारी लाल पर लगाए कई आरोप.

point

काजल का आरोप- खेसारी ने दी धमकी, कुछ भी बोला तो...वायरल कर दूंगा.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कभी हिट रही खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा हिट जोड़ी या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर है. आपस में इनकी इतनी बिगड़ गई है कि एक दूसरे के चिट्‌ठे खोलने का दावा करने लगे हैं. एक्ट्रेस काजल राघवानी ने तो खेसारी लाल यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.