पलट गई किडनी रैकेट वाले आयुष की मजबूरी वाली कहानी, एयर होस्टेस के साथ लिव-इन और पिता की मौत का नया कनेक्शन आया सामने
Kanpur kidney racket case: कानपुर किडनी रैकेट केस में फंसे आयुष की कहानी में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. बेगूसराय से मिली नई जानकारी ने उसकी 'मजबूरी' वाली दलील पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एयर होस्टेस के साथ लिव-इन रिलेशन, पिता की आत्महत्या और जमीन बेचने जैसे कई चौंकाने वाले खुलासों ने केस को नया मोड़ दे दिया है. जानिए मामले में नए खुलासों की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

किडनी रैकेट में फंसे आयुष की कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट!
कानपुर किडनी रैकेट केस में फंसे आयुष की कहानी जान सबका कलेजा पसीज गया था, जिसने उसने मजबूरी का हवाला देते हुए इस जाल में फंसने की बात कही थी. लेकिन यही कहानी अब पूरी तरह से पलटते हुई दिखाई दे रही है. आयुष के गांव बेगूसराय से सामने आई एक कहानी ने इस मामले में नया एंगल दे दिया है. बताया जा रहा है कि आयुष ना तो एमबीए का स्टूडेंट है और ना ही गरीबी के कारण उसकी जमीन गिरवी रखी हुई है.