कटिहार अंचल कार्यालय में CO और प्रधान लिपिक के बीच जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

कटिहार अंचल कार्यालय में CO सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद जमकर हाथापाई हुई. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. अवैध वसूली के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला, DM ने गठित की 3 सदस्यीय जांच टीम.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के कटिहार स्थित अंचल कार्यालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता के काम निपटाने वाले दो बड़े अधिकारी आपस में ही भिड़ गए. अंचल अधिकारी (CO) सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच पहले तो तीखी बहस और तू-तू मैं-मैं हुई, लेकिन देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई होने लगी. सरकारी दफ्तर में हुए इस शर्मनाक ड्रामे की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.