कटिहार में करोड़ों का साइबर फ्रॉड: बैंक मैनेजर और CA ने मिलकर ऐसे लगाया चूना, 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' में बड़ा खुलासा
कटिहार पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत करोड़ों के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए बैंक मैनेजर और CA समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी म्यूल खातों के जरिए कमीशन लेकर साइबर अपराधियों के अवैध धन का लेनदेन कर रहे थे.
ADVERTISEMENT

कटिहार
बिहार के कटिहार जिले से साइबर अपराध का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साइबर पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें आम जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रखने वाले ICICI बैंक मैनेजर और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ही मुख्य मोहरे निकले.