जिस भाभी की हत्या के आरोप में राजेश 10 महीने से जेल में था वो प्रेम कुमार के घर में मिली, पुलिस की लापरवाही की खुल गई पोल

Innocent Rajesh Yadav in Jail: कटिहार में पुलिस की बड़ी लापरवाही! जिस महिला की हत्या के आरोप में देवर 10 महीने से जेल में बंद है, वह जिंदा मिली. आजमनगर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव का मामला. एसपी शिखर चौधरी ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
10 महीने बाद मिल गई पुलिस की नजर में मर चुकी लक्खी देवी.
google news

katihar Fake Murder Case: तुमने अपनी विधवा भाभी की किडनैपिंग करके हत्या की है...ऐसे ही अल्फाजों के साथ राजेश यादव पर महिला के कत्ल का इल्जाम मढ़ा गया. हद तो तब हो गई जब पुलिस ने भी मान लिया और शव नहीं मिलने के बावजूद राजेश को जेल में ढूंस दिया गया. राजेश जेल की सलाखों के पीछे एक-एक दिन ये सोचकर बिता रहा था कि जो जुल्म उसने किया ही नहीं है उसकी सजा क्यों दी जा रही है? विधि का विधान देखिए...राजेश के सवालों का जवाब उस वक्त मिल गया जब लक्खी देवी कटिहार के सुधानी थाना इलाके के दोगज गांव में प्रेम कुमार राय के घर में जिंदा मिल गई. अब लोग पुलिस और राजेश पर आरोप लगाने वालों को जमकर कोस रहे हैं. इस पूरे मामले ने कटिहार पुलिस पर बड़ा सवलिया निशान लगा दिया है.