कटिहार जंक्शन पर RPF महिला SI बनी 'देवदूत': चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, CPR देकर बचाई जान

कटिहार स्टेशन पर कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस के यात्री तेजस मंडल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. ऑन-ड्यूटी RPF SI सारिका और उनकी टीम ने 2 मिनट तक CPR देकर यात्री की जान बचाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारतीय रेलवे स्टेशनों से पुलिसकर्मियों की तत्परता और जांबाजी के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन 8 अक्टूबर को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जो कुछ हुआ, उसने खाकी के प्रति सम्मान और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल कायम कर दी है. कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे 50 वर्षीय यात्री तेजस मंडल (निवासी: मालदा, पश्चिम बंगाल) को अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया और उनकी सांसें थमने लगीं. वे इलाज कराने के लिए जोगबनी जा रहे थे. तभी प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद आरपीएफ की महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) सारिका और उनकी 4 सदस्यीय टीम समय रहते मौके पर पहुंच गई और यात्री की जान बचा ली.