कटिहार में एक पति पर दो पत्नियों का दावा, सड़क पर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
कटिहार में एक पति को लेकर दो महिलाओं के बीच सड़क पर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. दोनों महिलाएं विक्की रविदास को अपना पति बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रहीं.
ADVERTISEMENT

बिहार के कटिहार में एक पति को लेकर दो महिलाओं के बीच ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जिसे देखने के लिए पूरे मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई. दोनों महिलाएं विक्की रविदास को अपना पति बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ी रहीं. कभी एक महिला पति का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचती, तो कभी दूसरी महिला उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती नजर आई.
