केसी त्यागी ने बेटे संग जॉइन की राष्ट्रीय लोक दल, लेकिन नहीं टूटेगा पुराने साथियों से रिश्ता, जानिए कैसे

KC Tyagi News: बिहार और यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले केसी त्यागी ने JDU छोड़कर RLD जॉइन कर ली है. उनके इस फैसले को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

KC Tyagi Join RLD
KC Tyagi Join RLD
google news

KC Tyagi Join RLD: बिहार में कभी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले केसी त्यागी ने अब आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है. उनके इस कदम के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है. केसी त्यागी के साथ उनके बेटे ने भी आरएलडी की सदस्यता ली. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएलडी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया. राजनीतिक जानकार केसी त्यागी का JDU छोड़ना और RLD को जॉइन करना उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. बात दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.