खान सर की कोचिंग पर हमला करने वाले कौन? पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया ये नाम, फायरिंग के दावे पर भी बड़ा खुलासा

Khan Sir Coaching Firing: पटना के कदमकुआं थाना इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान पर बीती रात हुए हमले को लेकर पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच में हमला करने वाली उस संस्थान का नाम सामने आ गया है जिसके स्टाफ ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था.

ADVERTISEMENT

खान सर की कोचिंग पर हमला करने वाले कौन?
खान सर की कोचिंग पर हमला करने वाले कौन?
Google CTA

Khan Sir coaching attack update: बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई वारदात में पुलिस की शुरूआती जांच में एक बड़ा मोड़ सामने आ गया है. पटना पुलिस ने भी कोचिंग के बाहर हमले को अंजाम देने वालों का नाम का खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना को 15 से 20 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. वहीं पुलिस ने किसी भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है.