Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग सेंटर बवाल में बड़ा मोड़, गार्ड की फायरिंग कबूलने के बाद अब खुद घिरे खान सर!
Khan Sir News: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए बवाल और कथित फायरिंग मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गार्ड द्वारा फायरिंग की बात कबूलने और हथियार बरामद होने के बाद अब खुद खान सर से पूछताछ की जा रही है. जानिए खान सर कोचिंग विवाद, रोशन आनंद की गिरफ्तारी, वायरल वीडियो और पुलिस जांच से जुड़े सभी बड़े अपडेट.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Coaching Center Attack Update
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए बवाल और फायरिंग मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. अब इस पूरे मामले में खुद देश के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पुलिस के रडार पर आ गए हैं. पुलिस की टीम इस वक्त खुद खान सर से उनके कोचिंग संस्थान में ही पूछताछ कर रही है. यह पूरी कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई है, जिसने इस पूरे मामले की दिशा को ही पलट कर रख दिया है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस पूरी घटना के पीछे की असली सच्चाई क्या है.